ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध Motorola Edge 70 अब भारत में लॉन्च होने वाला है। टिप्सटर की रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन के फीचर्स और संभावित कीमत सामने आई है — जो इसे बजट से लेकर मिड-रेंज यूज़र्स तक के लिए आकर्षक बना सकती है। इस फोन के बारे में पिछले कुछ समय से ये खबर सामने आ रही है। कि यह फोन इस साल लॉन्च हुए Motorola Edge 50 Ultra को रिप्लेस करेगा।

फीचर्स क्या होंगे?
- डिस्प्ले: 6.7-इंच P-OLED, 120 Hz रिफ्रेश रेट
- रैम + स्टोरेज: 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज
- कैमरा: 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- चार्जिंग: 68 W वायर फास्ट चार्जिंग + 15 W वायरलेस चार्जिंग
- OS: Android 16 (Hello UX)
- कनेक्टिविटी: Wi-Fi, GPS, डुअल-SIM स्लॉट, USB-C पोर्ट
टिप्सटर का कहना है कि भारतीय मॉडल में 4800 mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है — वो भी फोन को पतला बनाए रखते हुए।
कीमत कितनी हो सकती है?
लीक जानकारी के अनुसार, भारत में इसके लिए कीमत ₹35,000 के आसपास हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च या कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़ें- Sanchar Saathi कैसे काम करता है? जानिए इसके 6 सबसे काम के फीचर्स





