Tuesday, March 24, 2026

Muzaffarnagar News: मोरना चीनी मिल के विस्तार में देरी से भड़के किसान, सांसद चंदन चौहान के काफिले का किया घेराव

Muzaffarnagar News: मीरापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित मोरना शुगर मिल के विस्तार (एक्सपेंशन) में लगातार हो रही देरी और क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। बिजनौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सांसद चंदन चौहान के काफिले को किसानों ने मोरना-भोपा मार्ग पर चीनी मिल के सामने रोक लिया और जमकर नारेबाजी करते हुए घेराव किया। (Muzaffarnagar News)

किसानों ने लगाए ‘जवाब दो’ के नारे (Muzaffarnagar News)

मोरना शुगर मिल के बाहर बड़ी संख्या में जुटे किसानों और ग्रामीणों ने सांसद को घेरते हुए “विस्तारीकरण करो या जवाब दो” के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें विधायक और बाद में बिजनौर से सांसद बनाने में मोरना मिल के विस्तार का मुद्दा एक प्रमुख कारण रहा, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय किसान नेता रविंद्र प्रधान अथाई ने आरोप लगाया कि मिल की सीमित क्षमता के कारण हर साल गन्ना तौल और भुगतान में गंभीर दिक्कतें आती हैं, जिनका समाधान केवल विस्तार से ही संभव है। ग्रामीणों ने साथ ही मोरना-भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग के अधूरे निर्माण, क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी उद्योगों की स्थापना और आम जनसमस्याओं के निस्तारण की भी मांग उठाई। भाजपा नेता अमित राठी ने कहा कि जनता अब केवल वादों से नहीं मानेगी, बल्कि धरातल पर ठोस कार्रवाई चाहती है। (Muzaffarnagar News)

सांसद का आश्वासन — “विस्तार न हुआ तो मिल में कदम नहीं रखूंगा”

किसानों के घेराव के बाद असहज हुए सांसद चंदन चौहान ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। उन्होंने किसानों की नाराजगी को स्वीकारते हुए स्पष्ट कहा, “मैं आपसे वादा करता हूं — अगर मोरना शुगर मिल का विस्तारीकरण नहीं हुआ, तो मैं इस मिल में कदम नहीं रखूंगा।”

सांसद ने भरोसा दिलाया कि ₹275 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला यह विस्तार कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी के सहयोग से शीघ्र शुरू कराया जाएगा। उन्होंने मिल के प्रधान प्रबंधक वी.पी. पाण्डेय से विस्तार योजना की तकनीकी जानकारी ली और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। करीब एक घंटे तक चला यह हंगामा सांसद के आश्वासन के बाद शांत हुआ। (Muzaffarnagar News)

ये भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान आतंकवादी घोषित, आखिर क्यों? जानिए पूरा मामला…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights