Sunday, March 22, 2026

Muzaffarnagar firing: ट्रैक्टर आगे निकालने को लेकर भिड़ंत, दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग, चार युवक घायल

Muzaffarnagar firing: मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार तड़के बड़ा बवाल हो गया। बताया गया कि Muzaffarnagar firing की यह घटना शुक्रतीर्थ मेले से लौटते समय ट्रैक्टर आगे निकालने को लेकर हुई। उत्तराखंड के दो गांवों के युवकों के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

भोपा क्षेत्र में हुई पहली झड़प (Muzaffarnagar firing)

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े तीन बजे गांव मोहम्मदपुर जाट और गांव बुडपुर जाट के युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। थाना भोपा क्षेत्र के गांव निरगाजनी के पास ट्रैक्टर आगे निकालने की बात पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आगे निकल गए।

कमहेड़ा गंग नहर पुल पर चली गोलियां

इसके बाद जब दोनों समूह कमहेड़ा गंग नहर पुल के पास पहुंचे, तो फिर से बहस शुरू हो गई। इसी दौरान बुडपुर जाट गांव के युवकों ने मोहम्मदपुर जाट गांव के युवकों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से विजय, दीपांशु और आर्यन घायल हो गए, जबकि उदित धारदार हथियार से घायल हुआ।

घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया

घायल युवक किसी तरह कमहेड़ा पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सभी को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल पक्ष ने हमलावरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights