Sunday, March 22, 2026

Muzaffarnagar News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हाई जंप में गोल्ड जीतकर लौटी बंजारा समाज की बेटी रीत राठौर का हुआ भव्य स्वागत

Muzaffarnagar News: जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी की बेटी रीत राठौर ने एशियन गेम्स में हाई जंप स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। झारखंड में आयोजित सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर हाई जंप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब रीत राठौर अपने गांव रतनपुरी लौटीं, तो ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। गांव में जगह-जगह पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां लोगों ने अपनी बिटिया पर गर्व जताया। प्रतियोगिता में बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव सहित नौ देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इन सबके बीच रित राठौर ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए भारत को गौरवान्वित किया।

कड़ी मेहनत और लगन के बल पर रीत राठौर ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। रीत राठौर के पिता गांव-गांव घूमकर कपड़े बेचने का काम करते हैं, जबकि उनकी मां घर का कामकाज संभालने के साथ-साथ मजदूरी भी करती हैं। कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद रित ने अपने जज़्बे और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

रित राठौर पांच बहनों और दो भाइयों में से एक हैं। अपनी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “यह तो शुरुआत है, मुझे अभी और आगे बढ़ना है।” रीत ने न केवल गोल्ड मेडल जीता, बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। फेडरेशन ऑफ इंडिया की हाई जंप प्रतियोगिता में चार साल पुराना 178 सेंटीमीटर का रिकॉर्ड अब रीत ने तोड़ दिया है और 181 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर छलांग लगाकर नया इतिहास रच दिया है। अपनी सफलता का श्रेय रीत राठौर ने अपने कोच गौरव त्यागी को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights