Sunday, June 8, 2025

Muzaffarnagar News: पश्चिमी यूपी के इन तीन जिलों में निवास करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मुफ्त कर सकेंगी सफर, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर?

Muzaffarnagar News: यह एक बड़ा और सकारात्मक कदम है जो प्रदेश सरकार ने उम्र के कारण सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का सामना कर रही महिलाओं के लिए उठाया है। इस नई पहल के माध्यम से प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को अधिक स्वतंत्रता और सुरक्षा महसूस करने का मौका दे रही है, विशेषकर जिन महिलाओं की आय 60 साल से अधिक है। इस पहल के माध्यम से सहारनपुर परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं निर्दिष्ट समय अवधि के लिए मुफ्त यात्रा का आनंद उठा सकेंगी।

ये भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के इस गाँव में किसान की बेटी बनी सिविल जज, पूर्व विधायक उमेश मलिक ने किया सम्मानित, ग्रामीणों ने बोला…

Muzaffarnagar News: प्रतिदिन 12 से 14 हजार महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

इस सुविधा के माध्यम से सहारनपुर परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन 12 से 14 हजार महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी, जो स्थानीय समाज में स्थिति को सुधारने का सुझाव देता है। यह नहीं सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि इससे उन्हें और भी सोशल और कल्चरल गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस तरह की पहलों से समाज में समाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाने वाली योजनाएं महत्वपूर्ण हैं और इसे और बढ़ावा देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Muzaffarnagar Owner Killing: बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने की हत्या, प्रेमी से मिलकर वापस आई थी, जांच में जुटी पुलिस क्लिक…

Muzaffarnagar News: छह डिपो में 639 बसों का बेड़ा

आपको बता दें, सहारनपुर परिवहन निगम के छह डिपो में 639 बसों का बेड़ा है। इनमें सहारनपुर डिपो के पास 203, मुजफ्फरनगर में 192, खतौली में 99, छुटमलपुर में 80, शामली में 44 और गंगोह डिपो में 21 बसें हैं। शामली व गंगोह डिपो से अनुबंधित बसें चलती हैं, जबकि अन्य चार डिपो में अनुबंधित के अलावा निगम की बसें हैं। परिवहन निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो रीजन की बसों में प्रतिदिन एक से 1.25 लाख के बीच लोग सफर करते हैं।

ये भी पढ़ें- Khatauli News: मुजफ्फरनगर के खतौली में करोड़ों की लूट से मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला क्लिक कर पढ़ें?

Muzaffarnagar News: इन महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ

बता दें इनमें 40 फीसदी महिलाएं भी शामिल हैं। पहले भी 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुगबुगाहट हुई थी। तब परिवहन निगम ने आकलन किया था कि 60 साल से अधिक उम्र की 12 से 14 हजार महिलाएं रोजाना रोडवेज बसों में सफर करती हैं। प्रदेश सरकार की घोषणा से इन महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। उधर, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव पांडेय ने बताया कि अभी इस संबंध में मुख्यालय से आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...