Saturday, March 21, 2026

यूपी के मुजफ्फरनगर में Pollution फैलाने पर छह गुड़ निर्माण इकाइयां सील

मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के दधेड़ू गांव में छह गन्ना कोल्हू (गुड़ निर्माण इकाइयों) को वायु प्रदूषण फैलाने (Pollution) के आरोप में प्रशासन ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) की टीम द्वारा की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इकाइयों में ईंधन के रूप में प्लास्टिक और कपड़े जैसी प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग पाया गया, जो पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है।

इकाई मालिकों पर जुर्माना भी लगा

अधिकारियों ने बताया कि सभी छह इकाइयों के मालिकों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही मिलने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में किसी भी औद्योगिक इकाई को प्रदूषण फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रतिबंधित पदार्थों के जलाने पर जुर्माना और सीलिंग दोनों की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights