Muzaffarnagar Rape accused gets VIP treatment: चरथावल थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी एवं बसपा नेता के पुत्र फरदीन त्यागी को थाने में ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ दिए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।
गद्दे पर आरोपी, हाथ में ड्रिंक कैन लिए पुलिसकर्मी (Muzaffarnagar)
वायरल तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार फरदीन त्यागी को पुलिस ने किसी आम आरोपी की तरह नहीं, बल्कि मानो किसी खास मेहमान की तरह व्यवहार किया हो। तस्वीरों में फरदीन आराम से गद्दे पर बैठा नजर आ रहा है। उसके पास मौजूद पुलिसकर्मी हाथों में ड्रिंक की कैन लिए खड़े हैं, जबकि फरदीन के हाथ में भी वैसी ही कैन दिखाई दे रही है—जिसे लोग बीयर या एनर्जी ड्रिंक बता रहे हैं। पुलिसकर्मी केवल औपचारिक रूप से हथकड़ी से बंधी रस्सी पकड़े खड़े हैं, जबकि आरोपी पूरी तरह से आराम की मुद्रा में है। यह दृश्य साफ संकेत देता है कि चरथावल पुलिस ने एक गंभीर अपराध में गिरफ्तार आरोपी को उसके प्रभाव और रसूख के चलते विशेष सुविधा दी। (Muzaffarnagar)
दुष्कर्म और यौन शोषण के गंभीर आरोप
यह घटना चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा की है। जानकारी के अनुसार, बसपा नेता आबाद त्यागी का पुत्र फरदीन त्यागी एक युवती के घर में जबरन घुस गया, जिसे ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि फरदीन पिछले तीन वर्षों से उसे अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था और कई बार उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। (Muzaffarnagar)
उच्च स्तरीय जांच की मांग (Muzaffarnagar)
इंटरनेट पर तस्वीरें वायरल होते ही पुलिस प्रशासन को लेकर लोगों में तीखी नाराज़गी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने सवाल उठाया कि जब अपराधियों को ही वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाएगा, तो आम नागरिक कानून पर भरोसा कैसे बनाए रखेगा?
लोगों ने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि थाने में इस तरह की मेहमाननवाज़ी किसकी अनुमति से हुई। साथ ही, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी जोर पकड़ रही है। इस घटना ने एक बार फिर कानून के समक्ष समानता के सिद्धांत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। (Muzaffarnagar)
ये भी पढ़ें: Elon Musk का नया दावा! इस टेक्नोलॉजी से खत्म हो जाएगी गरीबी, जानिए क्या है पूरा प्लान





