Sunday, March 22, 2026

Muzaffarnagar Traffic Challan: मुजफ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी पर काटा ₹20 लाख का चालान, जानिए क्या है सच्चाई

Muzaffarnagar Traffic Challan News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रैफिक पुलिस ने एक स्कूटी चालक का 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान काट दिया। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली, लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई और पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।

बिना हेलमेट और कागजों के चला रहा था स्कूटी

यह मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी चौकी का है। 4 नवंबर को ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी सवार अनमोल सिंघल को बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना वाहन कागजात के चलते पकड़ लिया। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर स्कूटी को सीज करते हुए चालान काटा। जब चालक को चालान की प्रति मिली तो उसमें ₹20,74,000 की राशि दर्ज देखकर सब हैरान रह गए। चालान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग सवाल उठाने लगे कि आखिर एक स्कूटी का चालान लाखों में कैसे हो सकता है?

पुलिस ने मानी गलती, बताया टाइपिंग एरर

मामला बढ़ने पर एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे ने जांच कर बताया कि यह गलती टाइपिंग एरर के कारण हुई। दरअसल, सब-इंस्पेक्टर को चालान में 207 एमवी एक्ट की धारा लिखनी थी, लेकिन गलती से वह अंक जुर्माने की राशि में जुड़ गए। इससे चालान ₹20,74,000 का दिखने लगा। पुलिस ने तुरंत गलती सुधारते हुए चालान की राशि ₹4,000 कर दी। अधिकारी ने बताया कि वाहन को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज़ किया गया है और संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights