Wednesday, February 4, 2026

नेह नीड फाउंडेशन 21 दिसम्बर को मनायेगा पांचवां वार्षिकोत्सव, शामिल होंगे कई बड़े…

बुधवार को बृजघाट के बागड़पुर रोड पर स्थित नेह नीड फाउंडेशन के परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेह नीड के संस्थापक कन्हैया लाल ने कहा है हापुड जिले के बृजघाट में स्थित नेह नीड फाउंडेशन पिछले पांच वर्षों से निरंतर कार्यरत है।

अभावग्रस्त तथा उपेक्षित बस्तियों के बालकों की शिक्षा एवं संस्कार हेतु कार्यरत नेह नीड फाउंडेशन पांचवां वार्षिकोत्सव 21 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को मनाने जा रहा है। इस अवसर पर यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे बालकों को आशीर्वाद देने कई गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के मार्गदर्शक दिनेश चंद्र जी एवं कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी का पावन सानिध्य मिलेगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा जी, उत्तर प्रदेश की शिक्षा राज्य मंत्री गुलाबों देवी जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इनके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर योगमाता राधिका पुरी जी, पंचमुखी महादेव मन्दिर मेरठ से कृष्णस्वरुपानन्द जी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि नेह नीड की शुरुआत 2020 में मेरठ से हुई थी जहां सबसे पहले 30 बच्चों का चयन करके उन्हें पढ़ना शुरू किया था। शुरुआत के दो वर्ष मेरठ के बाद पिछले तीन वर्षों से बृजघाट में यह कार्य चल रहा है। वर्तमान में नेह नीड में 10 महानगरों की 62 बस्तियों के 120 बच्चे यहां रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही आसपास के तीन गांवों के गरीब परिवारों के ऐसे 23 बच्चे जो स्कूल नहीं जाते थे वो अब नेह नीड में निःशुल्क पढ़ाई कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान नेह नीड की सचिव रीमा वर्मा, दिनेश गर्ग, उत्तम सिंह, सुधीर चौहान, सुरेन्द्र चौहान, भास्कर गर्ग, वरुण आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- तीर्थ नगरी ब्रजघाट में बनेगा ‘औषधीय जंगल’: पहली बार बड़े पैमाने पर लगाए जाएंगे धार्मिक व देशी पौधे

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights