नेह नीड़: हापुड़ जिले की तीर्थनगरी बृजघाट में चल रहा नेह नीड़ संस्थान अपना पाँचवा वार्षिकोत्सव मनाने जा रहा है, जिसके लिए नेह नीड़ के संस्थापक कन्हैया लाल ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ सभी तैयारियों को लेकर बड़ी बैठक की और आमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया। 21 दिसम्बर 2025 को बृजघाट में बागड़पुर रोड पर बने नेह नीड़ संस्थान के नए परिसर में यह आयोजन होगा। इस मौके पर यहां रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ अन्य कई प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किये जायेंगे।
शामिल होंगे कई बड़े चेहरे
नेह नीड़ संस्थान के वार्षिकोत्सव को हर बार की तरह इस बार भी बड़े धूमधाम से मनाने की योजना बन रही है। 31 दिसम्बर को इस कार्यक्रम में कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के मार्गदर्शक दिनेश चंद्र, कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, उत्तर प्रदेश की शिक्षा राज्य मंत्री गुलाबों देवी, निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर योगमाता राधिका पुरी, पंचमुखी महादेव मन्दिर मेरठ से कृष्णस्वरुपानन्द मुख्य रूप से शामिल होंगे।
नेह नीड़ संस्थान 13 दिसम्बर 2020 से निरंतर कार्य कर रहा है। अभावग्रस्त बस्तियों के 100 से अधिक अभावग्रस्त बस्तियों के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित बनाकर उन्हें स्वावलंबन की सीख दे रहा है। पश्चिमी यूपी के नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद जैसे महानगरों में गरीब बस्तियों और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का काम नेह नीड़ संस्थान कर रहा है। नेह नीड़ के कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर बच्चों का चयन करते हैं और फिर उन्हें तीर्थ नगरी बृजघाट में फ्री में शिक्षा व आवास प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़ें- तीर्थ नगरी ब्रजघाट में बनेगा ‘औषधीय जंगल’: पहली बार बड़े पैमाने पर लगाए जाएंगे धार्मिक व देशी पौधे





