Sunday, March 22, 2026

News Click Raid: न्यूज़क्लिक से जुड़ें पत्रकारों के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की रेड, पत्रकार अभिसार शर्मा का फ़ोन और लैपटॉप जब्त

News Click Raid: आज यानी मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने न्यूज़क्लिक वेबसाइट के कुछ पत्रकारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी दिल्ली और एनसीआर में न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों के ठिकानों पर चल रही है। न्यूजक्लिक पर आरोप हैं कि पोर्टल को काम करने के लिए चीन से फंडिंग मिल रही है।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि छापे की कार्रवाई 30 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ चल रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने मंगलवार सुबह एक साथ दिल्ली, नोएडा और गजियाबाद में छापे मारे है और कई पत्रकारों के लैपटॉप और फ़ोन को भी जब्त कर लिया है।

पत्रकार अभिसार शर्मा को पुलिस ने उठाया, न्यूज पोर्टल NewsClick से जुड़े हुए थे

न्यूज़क्लिक का चीन कनेक्शन? (News Click Raid)

आपको बता दें हाल ही में अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया था कि न्यूज क्लिक उस ग्लोबल नेटवर्क से जुड़ा है, जिसे अमेरिका के अरबपति नेविल रॉय सिंघम से फंडिंग मिलती है। आपको बता दें कि सिंघम कथित तौर पर चीनी मीडिया के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सितंबर 2021 में ईडी ने पुरकायस्थ के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त (News Click Raid)

न्यूज़क्लिक पर रेड के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई कुछ पत्रकारों के इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जैसे लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा हार्ड डिस्क का डेटा भी लिया गया है। दिल्ली पुलिस के इस एक्शन के बाद पत्रकार अभिसार शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस उनके घर से लैपटॉप और उनका फोन ले गई है। (News Click Raid)

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights