Wednesday, February 4, 2026

Nitish Kumar Reddy पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले– अगर वह ऑलराउंडर हैं, तो मैं…

Nitish Kumar Reddy: गुवाहाटी में खेले जा रहे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया गया। मगर पहली पारी में वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। यही बात पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत को नागवार गुजरी और उन्होंने चयन समिति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

“किसने कहा कि नीतीश ऑलराउंडर हैं?” – श्रीकांत

पूर्व सेलेक्टर श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा: “नीतीश की गेंदबाजी देखकर कौन कह सकता है कि वह ऑलराउंडर हैं? MCG में शतक लगा दिया, इससे कोई ऑलराउंडर नहीं बन जाता! अगर वह ऑलराउंडर हैं, तो मैं महान ऑलराउंडर हूं!” उन्होंने कहा कि नीतीश की गेंदबाजी में न पेस है, न स्विंग, जबकि उनकी बल्लेबाजी भी अभी औसत है। ऐसे में अक्षर पटेल को बाहर बैठाना समझ से परे है।

हार्दिक पंड्या की जगह? रोटेशन पॉलिसी पर भी सवाल

श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट पर भी तंज कसते हुए कहा: हर मैच में नए खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। स्थिरता नहीं होगी तो प्रदर्शन कैसे बेहतर होगा? रोटेशन पॉलिसी से टीम की लय बिगड़ रही है। उन्होंने चयनकर्ताओं को याद दिलाया कि “टेस्ट क्रिकेट में निरंतरता बेहद जरूरी होती है।”

यह भी पढ़ें- Sai Sudharshan Statement: मात्र 15 रन ही बना पाए साई सुदर्शन, आउट होने के बाद का ये बयान हो रहा वायरल…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights