Market Outlook: सोमवार, 15 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच बाजार सीमित दायरे में फंसा नजर आया।
- सेंसेक्स 54.30 अंक (0.06%) गिरकर 85,213.36 पर
- निफ्टी 19.65 अंक (0.08%) फिसलकर 26,027.30 पर बंद हुआ
बाजार में 2067 शेयरों में तेजी, 1864 शेयरों में गिरावट, जबकि 139 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
सेक्टोरल परफॉर्मेंस कैसा रहा?
- PSU बैंक, मीडिया, IT, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.3%–1% तक की बढ़त
- ऑटो, फार्मा और टेलीकॉम सेक्टर में 0.5%–1% की गिरावट
ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो—
- BSE Midcap Index सपाट बंद हुआ
- Smallcap Index में 0.4% की तेजी रही
एक्सपर्ट्स की राय: बाजार क्यों अटका हुआ है?
विनोद नायर (Research Head, Geojit Investments)
विनोद नायर के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और कमजोर रुपया बाजार को सीमित दायरे में बनाए हुए हैं। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर स्थिति साफ होने तक करेंसी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि, FY26 की दूसरी छमाही में अर्निंग्स रिकवरी की उम्मीदें बाजार सेंटीमेंट को सपोर्ट दे रही हैं।
Market Outlook: टेक्निकल चार्ट क्या कहता है?
आनंद जेम्स (Chief Market Strategist, Geojit)
- निफ्टी गिरती हुई पैरेलल ट्रेंडलाइन के पास बंद हुआ है। शुरुआत पॉजिटिव हो सकती है, लेकिन 26,190 के ऊपर न टिक पाना कमजोरी का संकेत होगा
- फिलहाल बड़ी गिरावट की संभावना कम है
राजेश पालवीय (Axis Securities)
- दोबारा मजबूत तेजी के लिए निफ्टी को 26,326 के ऑल-टाइम हाई के ऊपर बंद होना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर 26,326–25,700 के बीच कंसोलिडेशन संभव है। 26,100 के ऊपर तेजी → 26,350–26,500
- 25,800 के नीचे गिरावट → 25,650–25,500
कुल मिलाकर, निफ्टी के 25,500–26,500 के दायरे में रहने की उम्मीद है। वीकली RSI फ्लैट है, जो अनिश्चितता का संकेत देता है।
यह भी पढ़ें- Defence Stocks: इन 5 डिफेंस कंपनियों के पास हैं ₹25,000 करोड़ तक के ऑर्डर, निवेशक रखें नजर





