Sunday, June 8, 2025

Parineeti-Raghav Wedding: कैसे शुरू हुई परिणीति और राघव की लव स्टोरी? कुछ ऐसा रहा पहली मुलाकात से शादी तक का सफर

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा काफी चुलबुली स्वभाव की हैं। वहीं राजनीति में अपने बयानों के जरिए हमेशा राघव चड्ढा छाए रहते हैं। दोनों के क्षेत्र काफी अलग हैं और बताया जाता है कि दोनों के स्वभाव में काफी अंतर है।

राघव और परिणीति की मुलाकात किस तरह हुई और कैसे दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई जिसके बाद आज वे शादी के बंधन में बंध गए हैं। सगाई के दौरान उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आई तो क्या उनका प्यार सच में इतना गहरा है? इसके लिए आपको इन सभी सवालों के जवाब इस आर्टिकल में पढ़ने होंगे।

कैसे शुरू हुई परिणीति और राघव की लव स्टोरी? (Parineeti-Raghav Wedding)

2006 में, परिणीति लंदन गई थी ताकि वो MBA की पढ़ाई कर सकें। उसी समय, राघव लंदन गए थे और वहाँ पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रहे थे। परिणीति और राघव की पहली मुलाकात वहीं पर हुई थी। वे एक-दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन उनकी दोस्ती कोरोना पैंडेमिक के समय काफी मजबूत हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 में परिणीति जब फिल्म “चमकीला” की शूटिंग कर रही थी, तब राघव सेट पर मिलने आए।

उसके बाद, उनकी मुलाकातें बढ़ने लगीं और वे मुंबई में विभिन्न स्थानों पर एक-दूसरे को बार-बार देखने लगे। उनका रिश्ता मजबूत हो गया, लेकिन वे इस पर बात नहीं करते थे। फिर, मई 2023 में, उन्होंने सगाई कर ली और अपने रिश्ते को दुनिया के सामने रख दिया। अब वे दोनों शादी के बंधन में बंधकर जीवन भर एक-दूसरे के साथ बिताने का वादा करते हैं, नए जीवन की शुरुआत करने के लिए।

कितने पढ़े लिखे हैं राघव और परिणीति? (Parineeti-Raghav Wedding)

राघव चड्ढा, आयु 34 वर्ष, दिल्ली के एक पंबाजी परिवार में पैदा हुए। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने सीए की पढ़ाई भी की और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से EMBA का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया। राघव चड्ढा ने कुछ समय तक अकाउंट्स की नौकरी भी की है।

साल 2011 में, राघव चड्ढा ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित अनशन में भाग लिया था। साल 2013 में, अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) की स्थापना की और राघव चड्ढा तब से ही इस पार्टी से जुड़े हैं। वे पार्टी के प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और पार्टी का चेहरा बने हुए हैं।

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...