PM Modi ISRO Visit: जब चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग हुई तो उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा पर थे। पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे लेकिन उनका दिल भारत में था और निगाहें इसरो (ISRO) के मिशन चंद्रयान-3 पर टिकी थीं। भले ही पीएम साउथ अफ्रीका में बैठे थे लेकिन प्रधानमंत्री लगातार इसरो चीफ और कमांड सेंटर के वैज्ञानिकों के संपर्क में थे। फिर जैसे ही लैंडिंग का वक्त करीब आया तो पीएम खुद वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े और सफलता पर वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया।
खबर में पढ़ें…

ब्रिक्स सम्मेलन खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री एक दिन की यात्रा पर ग्रीस पहुंचे थे। वहां से अब वो सीधे बेंगलुरु में इसरो (ISRO) कमांड सेंटर गए और वैज्ञानिकों से मिलकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई दी। इसी के साथ पीएम ने तीन बड़े ऐलान भी किए है।
PM Modi ISRO Visit: 23 अगस्त ‘नेशनल स्पेस डे’ घोषित
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया उस दिन को हिंदुस्तान अब नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाएगा। यानि हर साल 23 अगस्त का दिन नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा।
PM Modi ISRO Visit: चंद्रयान-2 के पदचिन्ह वाले पॉइंट का नामकरण
इसरो कमांड सेंटर से पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 के पदचिन्ह जहां पड़े थे उसका भी नामकरण किया। पीएम ने कहा कि हमने प्रण लिया था कि चंद्रयान-3 जब चंद्रमा पर पहुंचेगा तो हम दोनों पॉइंट का नाम एक साथ रखेंगे। चंद्रमा पर चंद्रयान-2 ने जिस स्थान पर पदचिन्ह छोड़े थे वो पॉइंट अब तिरंगा के नाम से जाना जाएगा।
PM Modi ISRO Visit: चद्रयान-3 के पदचिन्ह वाले पॉइंट का नामकरण
इस दौरान पीएम मोदी ने जिस पॉइंट पर मून लैंडर उतरा उसे शिवशक्ति का नाम दिया है। पीएम ने कहा कि शिव में मानवता का संकल्प समाहित है। शक्ति से हमें उन संकल्पों को पूरा करने का सामर्थ्य मिलता है।