Sunday, December 14, 2025

महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, महिला कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक यानि अब नारी शक्ति वंदन विधेयक के दोनों सदनों से पास होने के बाद सभी ओर खुशी का माहौल है। इस बिल का पास होना महिलाओं को देश की लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेने की ओर एक बड़ा कदम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं जहां भाजपा की महिला सांसदों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया है। स्वागत कार्यक्रम में लोकसभा एवं राज्यसभा की सभी महिला सांसदों के साथ ही महिला पदाधिकारी एवं अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।

महिला आरक्षण विधेयक के लिए बीजेपी तीन दशक से प्रयास कर रही थी

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य कानून नहीं है, ये नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये अमृतकाल में सबका प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बढ़ा कदम है। लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए, इस कानून के लिए बीजेपी तीन दशक से प्रयास कर रही थी। (महिला आरक्षण विधेयक)

पीएम मोदी ने कहा, “ये हमारा कमिटमेंट था। इसे हमने पूरा करके दिखाया है। बीते 9 सालों में हमने माताओं-बहनों से जुड़ी हर बंदिश को तोड़ने का प्रयास किया है। हमारी सरकार ने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं बनाई, ऐसे कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिससे हमारी बहनों को सम्मान, सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि का जीवन मिले।”

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights