Sunday, March 22, 2026

G20 Summit: दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी-20 सम्मेलन को बताया…

G20 Summit: दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली वापस लौट आए। पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में आयोजित 20 Summit में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की।


उनकी मुलाकात कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जापान की पीएम साने ताकाइची, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा सहित कई वैश्विक नेताओं से हुई।

पीएम मोदी ने जी-20 सम्मेलन को बताया सफल

पीएम मोदी ने कहा कि “जोहानिसबर्ग में सफल G20 Summit एक समृद्ध और टिकाऊ ग्रह बनाने की दिशा में बड़ा योगदान देगा। विश्व नेताओं के साथ मेरी बैठकें बेहद सार्थक रहीं और इससे भारत के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।” उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और सरकार को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया।

G20 Summit में पीएम मोदी का बड़ा संदेश

G20 नेताओं की बैठक में पीएम मोदी ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी:

1. AI के दुरुपयोग पर वैश्विक समझौता

पीएम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत उपयोग को रोकने के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क तैयार करने की मांग की।

2. वैश्विक विकास मानदंडों पर पुनर्विचार

उन्होंने कहा कि दुनिया को नए विकास मॉडल और मानदंडों पर गहरी चर्चा करने की जरूरत है।

3. मादक पदार्थ–आतंकवाद गठजोड़ पर कार्रवाई

पीएम मोदी ने इस गठजोड़ का मुकाबला करने के लिए एक G20 पहल बनाने का सुझाव दिया।

4. ग्लोबल हेल्थ रेस्पॉन्स टीम का प्रस्ताव

उन्होंने महामारी जैसी परिस्थितियों में तेजी से काम करने वाली वैश्विक स्वास्थ्य सेवा प्रतिक्रिया टीम के गठन की वकालत की।

UNSC में सुधारों की जोरदार मांग

G20 सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है। उन्होंने IBSA (India-Brazil-South Africa) देशों की ओर से स्पष्ट संदेश देने पर जोर दिया कि दुनिया को एक प्रतिनिधित्व वाली और आधुनिक UNSC की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में SIR से घबराईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी? चुनाव आयोग से की ये डिमांड……

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights