Saturday, March 28, 2026

तंबाकू-गुटखा खाकर रामायण पाठ करना उचित है या नहीं? प्रेमानंद जी महाराज ने दिया स्पष्ट उत्तर

Premanand Ji Maharaj on Tobacco: हिंदू धर्म में रामायण को अत्यंत पवित्र और पूजनीय ग्रंथ माना गया है। इसके पाठ से मन में शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक शक्ति का संचार होता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग तंबाकू, गुटखा या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने के बाद रामायण का पाठ करने बैठ जाते हैं। इसी विषय में वृंदावन स्थित राधा हित केली कुंज आश्रम में एक भक्त ने प्रेमानंद जी महाराज से एक महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा—क्या तंबाकू या गुटखा खाकर रामायण का पाठ करना उचित है?

भक्त ने किया ये सवाल

भक्त ने महाराज जी से बताया कि वह स्वयं रामायण का नियमित पाठ करते हैं। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल होते हैं, लेकिन वे पाठ से पहले तंबाकू और गुटखा खाते हैं। जब भक्त ने उन्हें ऐसा न करने को कहा, तो उन्होंने तर्क दिया कि शास्त्रों में कहीं स्पष्ट रूप से यह नहीं लिखा कि नशा करके पाठ नहीं किया जा सकता। इसलिए, उन्होंने महाराज से पूछा—क्या यह आचरण धर्मसम्मत है?

Premanand Ji Maharaj on Tobacco: प्रेमानंद जी महाराज का स्पष्ट उत्तर

प्रेमानंद जी महाराज ने अत्यंत स्पष्ट शब्दों में कहा— “तंबाकू, गुटखा या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन कर रामायण का पाठ करना पूर्णतः गलत है। यह एक निषिद्ध कर्म है।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई चाहे, तो वह सादा पान ले सकता है, परंतु किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन कर पवित्र ग्रंथ का पाठ करना धर्म के अनुरूप नहीं है। महाराज जी ने जोर देकर कहा कि यह पवित्र पाठ है—इसे शुचिता, पवित्रता और संयम के साथ ही किया जाना चाहिए।

कौन हैं Premanand Ji Maharaj?

वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज आज देश-विदेश में भक्ति, प्रेम और सरल जीवन के संदेशों के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रवचन लाखों लोगों के जीवन की दिशा बदलते हैं। अनेक सेलिब्रिटी और प्रतिष्ठित लोग भी उनके सत्संग में उपस्थित रहते हैं। हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु उनके आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रवचनों को सुनने और अपनाने वालों की संख्या बहुत बड़ी है। कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति महाराज जी की शिक्षाओं को जीवन में उतार ले, तो सफलता, शांति और संतुलन उसके जीवन का हिस्सा बन जाते हैं।

Premanand Ji Maharaj Health: इस खतरनाक बीमारी की चपेट में हैं प्रेमानंद जी महाराज

प्रेमानंद जी महाराज पिछले लंबे समय से पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (Polycystic Kidney Disease) से पीड़ित हैं। साल 2006 में पेट दर्द की जांच के दौरान पता चला कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। पहले सप्ताह में पाँच दिन डायलिसिस होती थी, लेकिन अब उन्हें हर रोज डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है। यह प्रक्रिया प्रतिदिन उनके घर में ही डॉक्टरों की देखरेख में की जाती है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights