Monday, March 23, 2026

Putin Modi Fortuner: बख़्तरबंद कार छोड़कर 45 लाख की फॉर्च्यूनर में साथ बैठे मोदी–पुतिन; आखिर क्या है इसके पीछे का राज?

Putin Modi Fortuner: भारत के प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुलाकात के दौरान एक दिलचस्पर दृश्य ने सबका ध्यान खिंच लिया। गुरुवार को जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे, तब पालम एयरपोर्ट से PM मोदी उन्हें कोई अल्ट्रा-आर्मर्ड एसयूवी नहीं, बल्कि एक सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर से साथ लेकर निकले। यही बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है कि आखिर VIP मूवमेंट के दौरान आर्मर्ड रेंज रोवर या BMW जैसी गाड़ियों की जगह फॉर्च्यून का इस्तेमाल क्यों किया गया? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

क्यों चुनी गई फॉर्च्यूनर कार?

फॉर्च्यूनर कार चुनने के पीछे वजह ये है कि सुरक्षा एजेंसियां सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर को VIP मूवमेंट के दौरान सबसे सुरक्षित और कम-प्रोफाइल ऑप्शन मानती हैं। फॉर्च्यूनर सरकारी बेड़ों में इतनी आम है कि किसी भी कॉन्वॉय में आसानी से घुल-मिल जाती है और किसी खास वाहन की तरह ध्यान भी नहीं खींचती। इसकी मजबूत बॉडी, शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और स्टेबलिटी इसे हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट के लिए परफेक्ट बनाती हैं। यानी, भारी सुरक्षा के बावजूद यह सिर्फ एक साधारण सरकारी कार की तरह दिखती है, यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

Putin Modi Fortuner: मोदी-पुतिन ने कौन-सी फॉर्च्यूनर की राइड की?

जिस फॉर्च्यूनर में मोदी और पुतिन बैठे, वो टोयोटा फॉर्च्यूनर 4X2 डीजल मैनुअल वेरिएंट है। इसकी कीमत लगभग 40-45 लाख रूपये है। यह फॉर्च्यूनर 24 अप्रैल 2024 को रजिस्टर्ड हुई थी और अभी इसकी उम्र 1 साल 7 महीने है। इसकी खास बात ये है कि इसमें दमदार बुलेटप्रूफिंग के साथ बेहतरीन सेफ़्टी फीचर्स जोड़े गए हैं। इस गाड़ी की फिटनेस वैधता अप्रैल 2039 तक और PUCC वैधता जून 2026 तक दर्ज है। यह SUV विश्वसनीयता, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।

इस SUV में 2755 सीसी का टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन दिया गया है। जो लगभग 201.15 हॉर्सपावर और 420 Nm टॉर्क यानी पावर पैदा करता है, जो हर रास्ते को मात दे। यह इंजन 6-स्पीड iMT ट्रांसमिशन के साथ, 4X2 ड्राइवट्रेन पर बेहतरीन नियंत्रण और स्मूद ड्राइविंग अनुभव देता है। चाहे खराब सड़कें हों या लंबा हाइवे, इसकी उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत सस्पेंशन हर मोड़ पर आराम और स्थिरता प्रदान करती है।

Putin India Visit: पुतिन की खास बख्तरबंद कार क्यों नहीं आई?

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ज्यादातर विदेशी दौरों पर अपने साथ सुपर-सिक्योर Aurus Senat कार लेकर जाते हैं। यह कार सुरक्षा दिवार की तरह मानी जाती है। इसके बावजूद पुतिन इस कार को भारत लेकर नहीं आए और भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ फॉर्च्यूनर कार में बैठे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला मोदी और पुतिन के बीच आपसी भरोसे और दोस्ती को दर्शाता है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights