RA Studio Powai: मुंबई के पवई इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने फिल्म शूटिंग का बहाना बनाकर 17 बच्चों को स्टूडियो में बुलाया और उन्हें बंधक बना लिया। घटना आरए स्टूडियो (RA Studio) की है, जहां आरोपी रोहित आर्या ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जॉइंट कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। (RA Studio Powai)
RA Studio Powai घटना की 10 प्रमुख बातें
- आरोपी ने शूटिंग के नाम पर बच्चों को स्टूडियो में बुलाया और बंधक बना लिया।
- यह मामला पवई के RA स्टूडियो का है।
- बच्चों को मुंबई सहित अन्य जगहों से भी लाया गया था।
- पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
- आरोपी ने घटना के दौरान एक वीडियो संदेश जारी किया।
- सभी 17 बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया।
- पुलिस बाथरूम के रास्ते कमरे में दाखिल हुई।
- कमरे से एयरगन और कुछ केमिकल बरामद किए गए हैं।
- मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने आरोपी को पहले कभी नहीं देखा था।
- फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। (RA Studio Powai)
आरोपी का वीडियो संदेश
घटना के बाद आरोपी रोहित आर्या ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने कहा, “मैं रोहित आर्या हूं। सुसाइड करने के बजाय मैंने एक प्लान बनाया और कुछ बच्चों को होस्टेज बना लिया। मेरी मांगें बहुत बड़ी नहीं हैं, बस कुछ सवालों के जवाब चाहिए। न मैं आतंकी हूं, न पैसे की कोई बड़ी डिमांड है। बस बातचीत करना चाहता हूं।” वीडियो में उसने यह भी दावा किया कि वह अकेला नहीं है और उसके साथ कई लोग हैं, जो इस प्लान का हिस्सा हैं। (RA Studio Powai)
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब पौने दो बजे सूचना मिली कि स्टूडियो में एक व्यक्ति एयरगन और केमिकल के साथ मौजूद है। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को काबू किया। जांच के दौरान कमरे में एक बुजुर्ग समेत दो अन्य लोगों की मौजूदगी की भी जानकारी मिली है। फिलहाल क्राइम सीन की फॉरेंसिक जांच जारी है और पुलिस आरोपी के दावों की सच्चाई की पुष्टि करने में जुटी है। (RA Studio Powai)





