Saturday, March 28, 2026

ठग ने बताया उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रिश्तेदार हूं, हल्के में ना लें…

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रिश्तेदार: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रिश्तेदार बन नौकरी दिलाने के नाम पर सवा पांच लाख रुपये ठगे। धोखाधड़ी के शिकार सदर के नगला परसौती के रहने वाले…

यह भी पढ़ें-Khatian Digitalization: यहां हजारों हिंदू अचानक बन गए मुसलमान! मामला जान सिर पीटने को मजबूर हो जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर उनका रिश्तेदार बन नौकरी दिलाने के नाम पर सवा 5 लाख रुपये की ठगी हो गई। इस धोखाधड़ी के शिकार हुए फौरन सिंह कुशवाहा आगरा सदर के नगला परसौती के रहने वाले हैं। पीड़ित का आरोप लंगड़े की चौकी क्षेत्र के रहने वाले विनोद कुशवाह ने खुद को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का करीबी रिश्तेदार बताया था। ठग ने पीड़ित के पुत्र की PWD में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था।

पीड़ित ने बताया कि विनोद कुशवाह ने उनसे पिछले वर्ष 2022 में नौकरी लगवाने के नाम पर सवा पांच लाख रुपये लिए थे। लम्बे समय बाद भी सरकारी नौकरी नहीं लगने पर पैसे लौटाने को कहा तो आरोपित ने धमकी दी और रकम लौटाने से साफ मना कर दिया। ठगी का शिकार हुए पीड़ित फौरन सिंह ने हरीपर्वत थाने में खुद को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रिश्तेदार बताने वाले विनोद कुशवाह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights