Tuesday, March 24, 2026

आखिरकार! RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने किया ध्वजारोहण, देखिए कौनसा झण्डा लहराया !

भारत आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर ध्वजारोहण किया और देश को 77वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सरसंघचालक Mohan Bhagwat ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि भारत ने सम्पूर्ण विश्व को प्रकाश देने के लिए स्वतंत्रता प्राप्त की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस स्वतंत्रता दिवस पर यह कहा कि भारत माता हर एक भारतीय की आवाज़ है।

भारत ने दुनिया को बताया ‘प्रकाशित’ होने का रास्ता – Mohan Bhagwat

सरसंघचालक Mohan Bhagwat ने कहा कि भारत ने सम्पूर्ण विश्व को प्रकाशमान करने के लिए स्वतंत्रता प्राप्त की थी और अब सम्पूर्ण दुनिया को प्रकाश देने के लिए भारत को सामर्थ्य सम्पन्न होना चाहिए। देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने यहां बसावानागुडी में वासावी कन्वेंशन हॉल में समर्थ भारत द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रध्वज लहराया और इस अवसर पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी मौजूद थे। अपने संबोधन में डॉ. मोहन भागवत ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी।

Mohan Bhagwat ने कहा कि यहां हमने ध्वजात्तोलन किया। भारत माता की पूजा की। आप लोग सूर्य भगवान की आराधना कर रहे हैं, सूर्य नमस्कार के द्वारा। यह अत्यंत समीपवर्ती बात है। उन्होंने कहा कि प्रकाश का उदय हमारे विश्व के लिए सूर्य हैं, उस आदित्य की पूजा स्वतंत्रता दिवस पर करना अत्यंत उचित है। स्वतंत्रता दिवस, भारत के स्वतंत्र होने का अवसर है और भारत ने सम्पूर्ण विश्व को प्रकाशित करने के लिए स्वतंत्रता प्राप्त की है।

77वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते हुए आरआरएस प्रमुख Mohan Bhagwat

RSS से जुड़ी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

https://www.rss.org/

देश से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights