Bhopa, मुज़फ्फरनगर।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भोपा थाना पुलिस और जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं व स्टाफ द्वारा “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौड़ चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित गंग नहर पटरी पर आयोजित की गई।
इस अवसर पर सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई, थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह, महिला उपनिरीक्षक अजय यादव सहित थाना क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी, स्टाफ और जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरित करना था। दौड़ के दौरान सभी प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाए और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।






