Sai Sudharshan Statement: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में साई सुदर्शन (Sai Sudharshan) पहली पारी में केवल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, आउट होने के बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मैच जीतने का मजबूत इरादा जताया है।
साई सुदर्शन ने तीसरे दिन के खेल के बाद ब्रॉडकास्टर्स से कहा: “मैं फ्रेश महसूस कर रहा हूं और मेंटल तौर पर तीसरे दिन खेलने के लिए तैयार हूं। मैं लंबी बैटिंग करना चाहता हूं और टीम के लिए बड़ा टोटल खड़ा करना चाहता हूं। एक टीम के रूप में हम गेम जीतकर सीरीज बराबर करना चाहते हैं। इसके लिए जो भी करना होगा, हम करेंगे।” भारत को दो साल में अपनी दूसरी टेस्ट होम सीरीज हार से बचने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।
“सेशन-दर-सेशन खेलकर बढ़त लेंगे”
सुदर्शन ने आगे कहा कि “आइडियली हमें बहुत अच्छी बैटिंग करनी होगी। हम दिन-दर-दिन या सेशन-दर-सेशन आगे बढ़ेंगे और हर सेशन को अपने नाम करने की कोशिश करेंगे ताकि पांचवें दिन हमारे पास जीत का अच्छा मौका हो।” उन्होंने बताया कि टीम को आज और कल के खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा, तभी जीत की उम्मीद बनाई जा सकती है। शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए थे, जिसके चलते साई सुदर्शन को Playing XI में शामिल किया गया।
लाल मिट्टी की पिच पर खेलने को लेकर क्या बोले सुदर्शन?
गुवाहाटी की लाल मिट्टी वाली पिच पर एडजस्टमेंट के सवाल पर सुदर्शन ने कहा:“आपको समझना चाहिए कि रन कहां मिलेंगे। लाल मिट्टी और काली मिट्टी की पिचों पर कुछ तकनीकी बदलाव करने पड़ते हैं। यहां पर थोड़ा लंबा खड़े होकर बॉल पर चढ़ना पड़ता है, क्योंकि बाउंस ज्यादा है।” उन्होंने कहा कि बल्लेबाज को यह समझना चाहिए कि वह अपनी इनिंग को कैसे बड़ा बना सकता है और उसी को वह फॉलो कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs SA 2nd Test Day 2: Kyle Verreynne की अर्धशतकीय पारी ने भारत को रोका





