Salman Khan: सऊदी अरब में एक शो के दौरान अभिनेता Salman Khan ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बताया था जिससे भारत का पड़ोसी मुल्क बिलबिला उठा। इस बयान से पाकिस्तान इतना भड़क गया कि पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस खबर को सुनने के बाद सलमान के फैंस गुस्से में हैं और पाकिस्तान के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

पाकिस्तान के गृह विभाग ने फोर्थ सेड्यूल में शामिल कर Salman Khan को आतंकवादी घोषित कर दिया है। यह लिस्ट एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत जारी की जाती है। यही नहीं, इसमें शामिल शख्स के खिलाफ पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, अभी तक सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Salman Khan की किस बात से गुस्से में है पाकिस्तान
सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 का एक वीडियो सामने आया। इसमें कुछ कहते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में बॉलीवुड कहते दिख रहे हैं, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है.” इस बयान पर गौर करें तो उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया, जिससे पाकिस्तान में नाराजगी फैल गई और सरकार ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया.
जॉय फोरम के मंच पर सलमान खान ने अपने भाषण में कहा, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं। हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है। ” सलमान का यह वाक्य सुनने में सामान्य लगा, लेकिन पाकिस्तान के सत्ताधारियों को यह नागवार गुजरा कि उन्होंने “बलूचिस्तान” को “पाकिस्तान” से अलग नाम लेकर संबोधित किया। बस, इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी नेताओं और ट्रोल्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया। इससे पाकिस्तान में नाराजगी फैल गई और पाक सरकार ने Salman Khan को आतंकवादी घोषित कर दिया।





