Friday, March 20, 2026

Satish Shah को ‘मैं हूं ना’ का रोल लगा था ‘घिनौना’, शाहरुख ने कहा, ‘बस आप ही कर सकते हैं‘

दिग्गज अभिनेता सतीश शाह (Satish Shah) के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और यादगार किरदारों के लिए मशहूर सतीश शाह का अभिनय सफर लगभग 50 वर्षों तक चला। एक साक्षात्कार में उन्होंने खुलासा किया था कि फिल्म ‘मैं हूं ना’ में थूकने वाले प्रोफेसर का किरदार करने से उन्होंने पहले इंकार कर दिया था, क्योंकि उन्हें यह रोल “घिनौना” लगा था। हालांकि, बाद में शाहरुख खान और फराह खान के समझाने पर उन्होंने यह भूमिका निभाने का फैसला किया — और यही किरदार बाद में उनकी पहचान बन गया।

शाहरुख ने यूं मनाया Satish Shah को

बॉलीवुड बबल से बातचीत में सतीश शाह (Satish Shah) ने बताया, “शुरुआत में मैंने सोचा था कि यह तो बहुत ही घिनौना किरदार है! मैं तो प्रिंसिपल का रोल निभाना चाहता था, जिसे बाद में बोमन ईरानी ने किया. लेकिन शाहरुख खान ने मुझे समझाया, ‘सतीश भाई, ऐसे रोल तो आपने कई बार किए हैं और कोई भी उन्हें निभा सकता है. लेकिन यह वाला किरदार सिर्फ आप ही निभा सकते हैं, हम इसमें किसी और की कल्पना भी नहीं कर सकते। सतीश शाह ने आगे कहा, “शाहरुख और फराह खान दोनों ने मिलकर मुझे चने के झाड़ पर चढ़ा दिया। इसी तरह मैंने वो रोल करने का फैसला किया, लेकिन ये करना बिल्कुल आसान नहीं था।

Satish Shah – ये बिल्कुल आसान नहीं था

सतीश शाह (Satish Shah) ने साझा किया, “ये सीन करना बिल्कुल आसान नहीं था। मैं अपने मुंह में थोड़ा-सा पानी भरकर रखता था ताकि जब बोलूं तो कुछ शब्दों के साथ पानी छींटों की तरह बाहर निकले। सुपरस्टार के चेहरे पर थूकने वाला सीन अपने आप में काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन शाहरुख खान ने इसे और भी मुश्किल बना दिया, क्योंकि हर बार जब मैं ऐसा करता, वो ज़ोर से हंस पड़ते थे। मैं पूरी गंभीरता से सीन निभाता था, मगर शाहरुख की हंसी के कारण हमें बार-बार रीटेक करना पड़ता था।”

लेने पड़े थे आठ रीटेक

सतीश (Satish Shah) ने याद करते हुए बताया, “एक बार शूटिंग के दौरान हमें किसी सीन के लिए आठ रीटेक लेने पड़े। मैं तंग आ गया और गुस्से में कह दिया, ‘अब इसके बाद मैं ये सीन नहीं करूंगा।’ सेट पर मौजूद सभी लोग इतनी जोर से हंसने लगे कि कुछ तो कुर्सियों से गिर पड़े। आखिरकार मैंने आठवां शॉट दिया, लेकिन शाहरुख फिर से हंस पड़े। अंत में उस सीन में जाएद का इंसर्ट शॉट इस्तेमाल करना पड़ा।”

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights