Shamli News: लाल क़िले के पास रेड लाइट के समीप दो दिन पहले हुए दर्दनाक बम विस्फोट में झिंझाना कस्बे के रहने वाले नोमान अंसारी (पुत्र इमरान) की मौत हो गई थी। गुरुवार को थानाभवन विधायक अशरफ अली ख़ान झिंझाना पहुंचे और शोकग्रस्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली, एजाज ख़ान, पूर्व चेयरमैन झिंझाना सरफराज़ ख़ान, तथा शाहदीन राणा भी मौजूद रहे।





