PUBG Love Scam: शामली निवासी नदीम (30) का नाम एक चौंकाने वाले मामले में सामने आया है। 2018 में PUBG खेलते हुए उसकी मुलाकात मुंबई की 28 वर्षीय महिला साहिदा (परिवर्तित नाम) से हुई थी। ऑनलाइन चैटिंग के जरिए शुरू हुई बात दोस्ती में बदली और जल्द ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
PUBG Love Scam: मुलाकात के बाद शुरू हुआ विवाद
नवंबर 2024 में नदीम पहली बार फ्लाइट से मुंबई गया और साहिदा से मुलाकात की। कुछ हफ्तों बाद साहिदा ने नदीम को बताया कि वह गर्भवती है। आरोप है कि जनवरी 2025 में नदीम ने कोरियर से गर्भपात की दवाइयां भेजकर साहिदा को जबरन गर्भपात करने पर मजबूर किया।
शादी का वादा और धोखा
साहिदा का कहना है कि नदीम ने शादी का झांसा दिया, लेकिन जब भी बात पक्की करने की बात आई, वह टालमटोल करने लगा। जून 2025 में वह दोबारा मुंबई पहुंचा, लेकिन तब तक साहिदा को शक हो गया। उसने अपने परिवार को सबकुछ बताया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। 30 अक्टूबर 2025 को मुंबई पुलिस ने नदीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। गुरुवार को मुंबई पुलिस की टीम शामली पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से नदीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अब मुंबई ट्रांजिट रिमांड पर भेजा जाएगा।
पुलिस कर रही है डिजिटल सबूतों की जांच
मामले में पुलिस ने चैट्स, कॉल रिकॉर्ड्स और कोरियर डिटेल्स को सबूत के रूप में जब्त किया है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी ने अन्य युवतियों के साथ भी इसी तरह का धोखा किया है। शामली में यह गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है।





