Saturday, March 21, 2026

Shubman Gill Ruled Out: शुभमन गिल की चोट ने दिया भारत को बड़ा झटका…

Shubman Gill Ruled Out: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है। गिल को गर्दन में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बीसीसीआई ने तीसरे दिन की शुरुआत से पहले अपडेट जारी कर बताया कि गिल अब इस टेस्ट मैच में और हिस्सा नहीं लेंगे

मैच के दौरान लगी थी गर्दन में चोट

बीसीसीआई के अनुसार,
शुभमन गिल को टेस्ट मैच के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। वह अब भी अस्पताल में मेडिकल निगरानी में हैं। वह इस टेस्ट में दोबारा नहीं उतरेंगे।”

केवल तीन गेंद खेलकर मैदान छोड़ा

शनिवार सुबह भारत की पहली पारी में गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, लेकिन गंभीर गर्दन दर्द के कारण सिर्फ तीन गेंद खेलकर उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा। चोट लगने के कुछ घंटे बाद उन्हें एम्बुलेंस से वुडलैंड्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने गर्दन का कॉलर पहन रखा था।

एमआरआई स्कैन की गई, डॉक्टरों की निगरानी जारी

गिल की जांच डॉ. सप्तर्षि बसु द्वारा की जा रही है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें लाने के बाद उनकी एमआरआई स्कैन की गई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

संबंधित खबरें-

Yashasvi Jaiswal: कोलकाता टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का फ्लॉप शो, पहली बार…

Ghubman Gill: सिर्फ तीसरी गेंद पर हुई परेशानी, शुभमन गिल अचानक क्यों छोड़कर गए मैदान?

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights