Sunday, March 22, 2026

Simbholi Sugar Mill: गन्ने के दाम बढ़े लेकिन नहीं सुधरे सिंभावली मिल के हालात, किसान अब भी परेशान…

Simbholi Sugar Mill: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ने के दाम में 40 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करके प्रदेश के गन्ना किसान को बड़ी राहत दे दी है, पूरे प्रदेश का गन्ना किसान खुश है लेकिन हापुड़ जिले की सिंभावली चीनी मिल को गन्ना देने वाले किसान अभी भी चिंता में हैं। वो बिचारे करें भी क्या उनका पिछले साल का पेमेंट भी अभी तक नहीं हुआ।

हापुड़ जिले की सिंभावली चीनी मिल को गन्ना देने वाले किसान अभी भी पिछले साल के भुगतान को लेकर चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि अगर मिल का बकाया एक साथ चुका दिया जाए तो यह 40 रुपये की बढ़ोतरी से कहीं ज्यादा खुशी की बात होगी।

पिछले सीजन का भुगतान अधूरा रहने के साथ ही इस साल मिल शुरू होने में भी देरी हुई। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि मिल प्रबंधन और गन्ना विभाग दोनों ही कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। प्रदेश की अधिकांश चीनी मिलों ने सरकार के हस्तक्षेप के बाद किसानों का भुगतान समय पर कर दिया है, लेकिन सिंभावली मिल के हालात जस के तस हैं। किसानों का कहना है कि विभागीय अफसरों की ढिलाई और मिल प्रबंधन की मनमानी ने उन्हें आर्थिक संकट में डाल दिया है।

किसानों का 159 करोड़ बकाया

गन्ना विभाग ने बताया है कि सिंभावली चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र में 501 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा था। और अब तक 342 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मिल पर किसानों के करीब 159 करोड़ रुपये बकाया हैं।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights