सिंभावली चीनी मिल हापुड़ जिले की वो चीनी मिल है जो अक्सर किसानों के भुगतान में देरी को लेकर चर्चाओं में रहती है। लेकिन अब इस मिल को गन्ना देने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। कि दोनों चीनी मिलों द्वारा मंगलवार को सात करोड़ 22 लाख रुपये का गन्ना भुगतान किसानों के खाते में भेजा गया है। वहीं, मिल प्रबंधन शेष भुगतान को भी जल्द कराने का दावा कर रहा है।
आइआरपी अनुराग गोयल ने बताया कि मंगलवार को किसानों के खाते में 7 करोड़ 22 लाख रुपये का भुगतान जारी किया। तीन नवंबर से दो दिसंबर के बीच हापुड़ जिले की दोनों चीनी मिलो सिंभावली एवं ब्रजनाथपुर द्वारा अलग अलग तारीख में 44 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है।
इस बड़े भुगतान के तहत सिंभावली चीनी मिल ने पांच करोड़ छह लाख और ब्रजनाथपुर चीनी मिल ने दो करोड़ 16 लाख रुपये का भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि किसानों का बाकी बचा भुगतान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Hapur Pollution: हापुड़ बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, AQI पहुंचा चरम पर…





