SIR Hapur: हापुड़ शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक मंगलवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक में SIR (Special Summary Revision) प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि SIR प्रक्रिया में भारी अव्यवस्था है और जनता को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
“बिना ट्रेनिंग बीएलओ पर जिम्मेदारी, SIR बड़ा जोखिम”
जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि SIR चुनाव आयोग द्वारा थोपा गया बहुत बड़ा एक जोखिम है। कई B.L.O. को बिना प्रशिक्षण के ही SIR का काम करने की जिम्मेदारी दे दी गई है। जिससे उन्हें काम करने में दिक्कत आ रही है और साथ ही समय कम होने के कारण वोटरों की दिक्कत बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाई जाए, ताकि अधिकतम लोग इस प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
14 दिसंबर: दिल्ली में “दिल्ली चलो महारैली”
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा SIR के लिए दिया गया समय बहुत कम है । कई लोग SIR का फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। इस मुद्दे को बड़ा जन आंदोलन बनाया जाएगा। इसी के तहत 14 दिसंबर को रामलीला मैदान (दिल्ली) में दिल्ली चलो महारैली आयोजित की जाएगी। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
यह भी पढ़ें- UPPCL Bill Relief: बिजली बिल चुकाने का शानदार मौका, एक दिसंबर से मिलेगी भारी छूट…





