पश्चिम बंगाल में SIR: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दूसरे चरण में शुरू किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सबसे ज्यादा अटकलें बंगाल में देखने को मिल रही हैं। पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जहां घुसपैठिये के लियें खतरे की घंटी है तो वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इससे परेशान नजर आ रही हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की है।
गुरुवार को सीएम ममता बनर्जी द्वारा लिखे पत्र में उन्होंने बूथ स्तरीय अधिकारियों की कठिन परिस्थितियों और अपर्याप्त संसाधनों का उल्लेख करते हुए कहा कि इतने कम समय में इतने महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करना संभव नहीं है जिससे गंभीर त्रुटियों की आशंका बनी रहती है और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने इस पत्र में कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने लिखा है कि इस कठिन परिस्थिति में सीईओ कार्यालय मदद या समय सीमा बढ़ाने के बजाय ‘डराने-धमकाने’ का रवैया अपना रहा है। BLO को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं और अधिकारियों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री का कहना है कि चुनाव आयोग जमीनी हकीकत समझने से भी इनकार कर रहा है। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए SIR प्रक्रिया को तुरंत रोका जाना चाहिए, ताकि बीएलओ पर दबाव कम हो सके और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य सही ढंग से पूरा किया जा सके।
यह भी पढ़ें- SIR Process: क्या है SIR? आसान भाषा में समझें पूरी प्रक्रिया, ऐसे लोगों की कट जायेगी वोट…





