Axis My India Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में एक बार फिर एनडीए (NDA) की सरकार बनती दिख रही है। इस सर्वे में एनडीए को 43% वोट शेयर, जबकि महागठबंधन को 41% वोट शेयर मिलने का अनुमान है। यानी मुकाबला बेहद कांटे का नजर आ रहा है, लेकिन सत्ता की कुर्सी एनडीए के पास जाती दिख रही है।
NDA और महागठबंधन की संभावित सीटें
Axis My India Exit Poll के अनुसार —
- NDA: 121 से 141 सीटें
- BJP: 50-56
- JDU: 56-62
- LJPR: 11-16
- HAM: 2-3
- RLM: 2-4
- महागठबंधन (RJD गठबंधन): 98 से 118 सीटें
- RJD: 67-76
- कांग्रेस: 17-21
- लेफ्ट (एमएल): 10-14
- VIP: 3-5
Axis My India को एग्जिट पोल की सबसे सटीक एजेंसियों में माना जाता है। 2019 के लोकसभा और 2020 के बिहार चुनावों में इसके अनुमान काफी हद तक सही साबित हुए थे। इस बार भी एजेंसी के नतीजों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें- यूपी-पंचायत चुनाव 2026: उम्मीदवारों के खर्च-लिमिट में बदलाव, गहराएगा ग्रामीण राजनीति का समीकरण





