Sunday, March 22, 2026

थानाभवन पुलिस की ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 1 किलो चरस के साथ तस्कर पकड़ा गया नफीश उर्फ लद्दू

जलालाबाद: शामली जिले के जलालाबाद कस्बे में थानाभवन पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 28 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नफीश उर्फ लड्डू पुत्र बशीर, निवासी मोहल्ला गंगा आर्यनगर, जलालाबाद के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इस संबंध में थाना थानाभवन में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-384/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी पवन उपाध्याय ने बताया कि नफीश उर्फ लड्डू पर पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी शामली एन.पी. सिंह के सख्त निर्देशों पर पुलिस जिलेभर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के माध्यम से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों को अंधकार से निकालकर जीवन के उजाले की ओर लाना है। इसी क्रम में जलालाबाद पुलिस को यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights