Friday, June 6, 2025

Soniya Gandhi Hospitalized: अभी अभी सोनिया गांधी अस्पताल में हुईं भर्ती, नेताओं का लगा जमावडा

Soniya Gandhi Hospitalized: करीबी सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी को अचानक अस्पताल में लाया गया है। कांग्रेस नेत्री डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Soniya Gandhi Hospitalized

कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। करीबी सूत्रों के अनुसार, उन्हें हल्के बुखार के लक्षण हैं। वर्तमान में, वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।

राजनीति में अभी एक्टिव हुईं गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी कुछ सालों से राजनीति में कुछ विशेष सक्रियता का प्रदर्शन नहीं कर रही थीं। लेकिन इंडिया गठबंधन के गठन के बाद, वे फिर से सक्रिय हो गई हैं। हाल ही में, मुंबई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया गांधी शामिल थीं। इसके पहले, बैंगलोर में हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया गांधी मौजूद थीं।

कोरोना के बाद से ज्यादा बीमार रहती है

कोरोना के बाद से सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति खराब हो गई है। इससे पहले तक उनका स्वास्थ्य अच्छा था। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मां सोनिया से मिलने के लिए अस्पताल जाने का फैसला किया था। राहुल गांधी की भारत यात्रा के दौरान भी सोनिया की तबीयत खराब हो गई थी। जनवरी के महीने में सोनिया को वायरल इंफेक्शन हो गया था, जिसके बाद राहुल ने यात्रा को रोककर एक हफ्ते के लिए मां सोनिया के पास आने का निर्णय लिया।

देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Delhi Train Accident: प्रगति मैदान के पास ट्रेन पटरी से उतरी, मचा हड़कंप

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...