Stock in Focus: रेलवे सेक्टर की प्रमुख कंपनी Titagarh Rail Systems Ltd एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है। कंपनी ने बुधवार, 17 दिसंबर को जानकारी दी कि उसे रेल मंत्रालय से ₹273.24 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर ऐसे समय आया है, जब कंपनी का शेयर बीते एक साल में करीब 40% तक टूट चुका है।
रेल मंत्रालय से मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
Titagarh Rail Systems को यह ऑर्डर 62 Rail Borne Maintenance Vehicles (RBMV) की डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, टेस्टिंग, कमीशनिंग, के लिए मिला है। GST सहित इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू ₹273.24 करोड़ है। इसमें इंडियन रेलवे के कर्मचारियों की ट्रेनिंग, सर्विसिंग, ब्रेकडाउन मेंटेनेंस भी शामिल है।
RBMV क्या है और क्यों है खास?
RBMV एक सेल्फ-प्रोपेल्ड ऑन-ट्रैक मशीन होती है, जिसका इस्तेमाल—
- रेलवे ट्रैक की जांच
- मेंटेनेंस
- मरम्मत
के लिए किया जाता है। यह मशीनें रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।
रेल मेंटेनेंस सेगमेंट में Titagarh की एंट्री
यह ऑर्डर कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है अब तक Titagarh Rail मुख्य रूप से रोलिंग स्टॉक मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करती थी, लेकिन इस ऑर्डर के जरिए कंपनी ने हाई-वैल्यू, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और सेफ्टी-क्रिटिकल रेल मेंटेनेंस सेगमेंट में कदम रखा है। इससे आने वाले समय में कंपनी की मौजूदगी इंटीग्रेटेड रेल सेफ्टी और मेंटेनेंस सॉल्यूशंस में भी मजबूत हो सकती है।
Titagarh Rail के शेयरों का हाल
बड़े ऑर्डर के बावजूद शेयर की परफॉर्मेंस कमजोर रही है। बुधवार को BSE पर शेयर 1.93% गिरकर ₹774.55 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में 12.49% की गिरावट हुई है। 1 साल में 40.87% तक टूट चुका है। कंपनी का मार्केट कैप: ₹10.43 हजार करोड़ है।
यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: जानिए इंटरनेशनल मार्केट में क्या है सोने का रेट





