Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार, 27 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर खुले।
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 85.51 अंकों या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,297.39 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) 48.05 अंकों या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,843.20 पर कारोबार की शुरुआत की। सुबह 9:25 बजे तक, सेंसेक्स में बढ़त और मजबूत होती दिखी, जो 261 अंक उछलकर 84,472 पर पहुंच गया। इसी तरह, निफ्टी 50 भी 77 अंकों की तेजी के साथ 25,872 पर ट्रेड कर रहा था।
बीएसई के टॉप गेनर (Stock Market Today)
टाटा स्टील, भारती एयरटेल, रिलायंस, एसबीआईएन, एचडीएफसी बैंक
बीएसई के टॉप लूजर (Stock Market Today)
आईएनएफवाई, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व
शुक्रवार को बाजार में आई जबरदस्त गिरावट (Stock Market Today)
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार 24 अक्टूबर, को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। दोनों ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 344.52 अंक या 0.41% टूटकर 84,211.88 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 96.25 अंक या 0.37% की गिरावट के साथ 25,795.15 के स्तर पर कारोबार समाप्त किया।
बीएसई इंडेक्स में भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, आईटीसी और टाटा स्टील शीर्ष बढ़त वाले शेयर रहे। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाइटन शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। इसके अलावा, निफ्टी बैंक, निफ्टी 100, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी स्मॉलकैप, निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी जैसे प्रमुख सेक्टर इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। शुक्रवार के सत्र में बीएसई बास्केट के 10 शेयर हरे निशान पर रहे, जबकि 20 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। (Stock Market Today)
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है। निवेश से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें। Bekhabar.IN की ओर से किसी भी प्रकार के निवेश की सिफारिश नहीं की जाती है।





