Stocks to Watch: पिछले सप्ताह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लगभग 0.5% गिरावट के साथ सप्ताह बंद हुए। हालांकि आखिरी दो सत्रों की रिकवरी ने नुकसान कम किया। अब निवेशकों की नजर सोमवार, 15 दिसंबर को खुलने वाले बाजार पर है, जहाँ कॉरपोरेट अपडेट्स और सेक्टर-आधारित खबरों के चलते कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
1️⃣ इंटरग्लोब एविएशन (Indigo)
इंडिगो ने अपने ऑपरेशंस में तेज़ी से सामान्य स्थिति की वापसी की जानकारी दी है। कंपनी आज 2050+ फ्लाइट ऑपरेट करने जा रही है। लगातार दूसरे दिन उड़ानों की संख्या 2000 के पार रही। सभी 138 डेस्टिनेशन फिर से जुड़ गए हैं और ऑन-टाइम परफॉर्मेंस सामान्य हो चुकी है। बाजार पर असर: एविएशन सेक्टर में सुधार दिख सकता है, जिससे स्टॉक में मजबूती संभव है।
2️⃣ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
सरकारी रक्षा कंपनी BEL ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद बताया कि उसे ₹776 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं।
बाजार पर असर:
मजबूत ऑर्डर बुक
- डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में पोजीशन और मजबूत
➡️ स्टॉक में खरीदारी की संभावना बढ़ सकती है।
3️⃣ विप्रो (Wipro)
आईटी दिग्गज विप्रो ने गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी को और मजबूत किया है।
- कंपनी ने अपनी ग्लोबल ऑपरेशंस में Gemini Enterprise अपनाया है।
- ‘क्लाइंट जीरो’ अप्रोच के तहत पहले अपने सिस्टम में AI प्रोजेक्ट्स का परीक्षण करेगी।
बाजार पर असर:
AI रणनीति मजबूत होने से IT स्टॉक में पॉटलिविटी दिख सकती है।
4️⃣ KEC इंटरनेशनल (KEC International)
इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की यह कंपनी भी फोकस में रहेगी।
- कंपनी को ₹1150 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं।
- इनमें सिविल, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रिब्यूशन (T&D) से जुड़े ऑर्डर शामिल हैं।
बाजार पर असर:
रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर होने से स्टॉक में मजबूती देखी जा सकती है।
5️⃣ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
देश का सबसे बड़ा बैंक SBI चर्चा में रहेगा।
- बैंक ने लेंडिंग रेट में 25 bps कटौती कर इसे 7.90% कर दिया है।
बाजार पर असर:
- लोन ग्रोथ को बढ़ावा
- नए कर्ज सस्ते
➡️ बैंकिंग सेक्टर में सकारात्मक रुझान संभव है।
6️⃣ डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr Reddys Laboratories)
फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज ने बताया कि USFDA ने श्रीकाकुलम प्लांट (आंध्र प्रदेश) में निरीक्षण के बाद 5 observations के साथ Form 483 जारी किया है।
बाजार पर असर:
यह अपडेट निवेशकों में सतर्कता बढ़ा सकता है, जिससे स्टॉक पर हल्का दबाव दिख सकता है।
7️⃣ यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स (United Drilling Tools)
कंपनी ने नाइजीरिया की Weafri Well Services से ₹3.27 करोड़ का एक्सपोर्ट ऑर्डर हासिल किया है।
- कंपनी को तीन महीने में वायरलाइन विंच और पावर पैक सप्लाई करना है।
बाजार पर असर:
इंटरनेशनल बिजनेस में मजबूती से स्टॉक में सकारात्मक मोमेंटम मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Share Market Prediction: 2026 में इतना चढ़ेगा शेयर बाजार, Kotak का बड़ा अनुमान…





