भाई, उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है! 29 अक्टूबर 2025 को कैबिनेट मीटिंग में का ऐलान हो गया – गन्ने के दाम में ₹30 प्रति क्विंटल की बंपर बढ़ोतरी। अब अगैती प्रजाति का गन्ना ₹400 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का ₹390 प्रति क्विंटल मिलेगा। इससे किसानों को ₹3000 करोड़ का सीधा फायदा होगा.
यह कदम किसानों के लिए एक बड़ा आर्थिक संबल साबित होगा। अनुमान है कि इस बढ़ोतरी से प्रदेश के गन्ना किसानों को करीब ₹3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। यह योगी सरकार के अब तक के कार्यकाल की सबसे बड़ी राहत मानी जा रही है।
प्रदेश के लाखों गन्ना किसान लंबे समय से मूल्य वृद्धि की मांग कर रहे थे। सरकार के इस निर्णय से किसान वर्ग में भारी उत्साह है। गन्ना विभाग ने भी इस बढ़ोतरी को “कृषि अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देने वाला कदम” बताया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनकी समृद्धि ही प्रदेश की खुशहाली है। सरकार हर संभव कदम उठाएगी ताकि किसानों को उनका पूरा हक और सम्मान मिले।”
इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जहां गन्ने का समर्थन मूल्य ₹400 के पार पहुंच गया है।





