Sunday, March 22, 2026

सोफे पर बैठे थे करणी सेना अध्यक्ष Sukhdev Singh Gogamedi, घर में घुस 4 लोगों ने गोलियों से भूना: साल भर से माँग रहे थे सुरक्षा, कॉन्ग्रेस की गहलोत सरकार ने नहीं दी

Sukhdev Singh Gogamedi: राजस्थान में विधानसभा के चुनाव परिणाम जारी किए जाने के 2 दिन बाद ही एक बड़ी आपराधिक घटना हो गई है। ‘श्री राजपूत करणी सेना’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की घर में घुस कर हत्या कर दी गई है। बता दें कि करणी सेना देश भर में राजपूत समाज का सबसे बड़ा संगठन है। जब उनकी हत्या की गई, उस समय वो श्याम नगर क्षेत्र में स्थित अपने घर में थे। हमलावर घर के अंदर उनसे बातचीत कर रहे थे और बात करते-करते ही गोली मार दी। उनकी हत्या की खबर फैलते हुए समर्थक बड़ी संख्या में जुटने लगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट्स शेयर हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Sukhdev Singh Gogamedi: कैसे हुई सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या? रेकी कर दिया गया वारदात को अंजाम, लॉरेस बिश्नोई गैंग ने दी थी धमकी!

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Video Live

जयपुर में माहौल ख़राब न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन तगड़े बंदोबस्त में जुट गया है। गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की हत्या के दौरान उनका नाम खासा चर्चा में आया था, जब जून 2017 में उसके शव के साथ खूब प्रदर्शन किया गया था और अगले ही वर्ष हुए चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार चली गई थी। साँवराद गाँव में शव के साथ हुए आंदोलन की भी इसमें भूमिका थी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे स्कॉर्पियो कार पर सवार होकर आए थे और नीले रंग की J14KY-4843 नंबर वाली स्कूटी से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- Jaipur News: जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, क्या है पूरा मामला क्लिक कर पढ़ें?

हमलावरों ने Sukhdev Singh Gogamedi पर की 2 राउंड गोलीबारी

उन्हें आनन-फानन में नजदीकी मेट्रो मास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। श्याम नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। घटना एक पॉश इलाके में हुई है। हमलावरों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) पर 2 राउंड गोलीबारी की थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें धमकी दी थी। कार्यकर्ताओं के आरोप है कि माँगने के बावजूद उन्हें पुलिस सुरक्षा नहीं दी गई। उन्होंने 2013 में करणी सेना ज्वाइन की थी। वो हिन्दू समाज के मुद्दों को भी अक्सर उठाया करते थे।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Video
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Video: करनी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, एक बदमाश भी मारा गया, यहाँ देखे वीडियो!

ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: श्री कृष्ण जन्मभूमि के पैरोकार को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी, जाने क्या है पूरा मामला…

2017 में Sukhdev Singh Gogamedi पर लगा था बलात्कार का आरोप

2017 में हनुमानगढ़ की रहने वाली एक महिला ने उन पर बलात्कार का आरोप भी लगाया था, हालाँकि ये आरोप बाद में झूठा साबित हुआ था। 2017 में जब वो आरक्षण के खिलाफ आयोजित एक सभा में शामिल होने शाहजहाँपुर जा रहे थे तब उनकी गाड़ी पलट गई थी जिसमें उनका पाँव फ्रैक्चर हो गया था। अब रोहित गोदारा नामक शख्स ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी है। हमलावरों ने पहले 10 मिनट उनसे बातचीत की, फिर उनकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- कौन हैं टनल एक्सपर्ट Arnold Dix? जिन्होंने 41 मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने में निभाई अहम भूमिका… क्लिक कर पूरा पढ़ें!

Sukhdev Singh Gogamedi Murder CCTV Video

हमलावरों में से एक नवीन सिंह की भी मौत हो गई है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कैसे उन्हें गोली मार कर हमलावर भाग खड़े हुए, एक ने वापस लौट कर चेक भी किया कि वो मरे या नहीं। हमलावरों ने उनके साथ चाय भी पी थी। फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलाफ भी उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली का विरोध किया था। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मामड़ोली ने कहा कि हत्यारों को तुरंत नहीं पकड़ा गया तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ है। बताया जा रहा है कि गोल्डी बराड़ ने भी उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights