Saturday, March 21, 2026

Tech History: कपड़ों के आर-पार देखने वाला स्मार्टफोन, 5 साल पहले खूब मचा था बवाल!

Tech History: आज स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल तक के कैमरे आम हो चुके हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब OnePlus ने अपने फोन में ऐसा कैमरा दिया था जो चीजों ही नहीं, बल्कि कपड़ों के भी आर-पार देख सकता था। हम बात कर रहे हैं साल 2020 में लॉन्च हुए OnePlus 8 Pro की, जिसमें कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का कलर फिल्टर लेंस शामिल किया था। कंपनी का दावा था कि यह लेंस फोटोग्राफी में नए प्रयोग की सुविधा देगा, लेकिन जल्द ही पता चला कि यह कैमरा कुछ खास परिस्थितियों में वस्तुओं और कपड़ों के अंदर तक देख पाने की क्षमता रखता है।

Tech History: क्यों था OnePlus 8 Pro का कलर फिल्टर लेंस खास?

OnePlus शुरुआत से ही users के बीच लोकप्रिय रहा है और कम समय में ही उसे “फ्लैगशिप किलर” का खिताब मिल गया। हर नए लॉन्च पर कुछ अलग पेश करने का दबाव रहता था। इसी कोशिश में OnePlus ने 8 Pro में यह कलर फिल्टर लेंस जोड़ा था ताकि यूजर्स को फोटोग्राफी की नई स्टाइल मिल सके। लेकिन यह लेंस इन्फ्रारेड-लाइट आधारित तकनीक के कारण डार्क रंग की वस्तुओं और कपड़ों के आर-पार देखने की क्षमता भी रखता था। ऐसा फीचर पहले भी सोनी के एक कैमकॉडर में विवाद का कारण बन चुका था, जिसका नाइट-विजन मोड इसी तरह काम करता था।

कलर फिल्टर लेंस को लेकर क्यों हुआ विवाद?

फोन के बाजार में आते ही सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल होने लगीं। यूजर्स ने Twitter, Facebook और YouTube पर ऐसे फोटो शेयर किए, जिनमें रिमोट, गैजेट्स और Apple Mini PC के अंदर के पार्ट्स साफ देखे जा सकते थे। हंगामा तब बढ़ा जब पता चला कि यह लेंस कुछ डार्क कपड़ों के पीछे भी झलक दिखा देता है। जो फीचर पहले USP माना जा रहा था, वही जल्द OnePlus के लिए बड़ी परेशानी बन गया।

कंपनी ने क्या कदम उठाए?

विवाद बढ़ने पर OnePlus ने चीनी सोशल मीडिया पर माफी जारी की और जल्दी ही एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए फोटोक्रोम फिल्टर को पूरी तरह डिसेबल कर दिया। कंपनी ने वादा किया था कि सुधार के बाद इसे वापस लाया जाएगा, लेकिन यह फीचर फिर कभी नहीं लौटा। हालांकि बाद में कुछ टेक-एक्सपर्ट्स और यूजर्स ने दावा किया कि वे इस फीचर को अनौपचारिक तरीके से फिर से सक्रिय करने में सफल हुए।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights