Tuesday, March 24, 2026

Tech Update: यूट्यूब से यूट्यूब पर ही कर पाएंगे वीडियो शेयर, जल्द आ रहा शानदार फीचर—जानें आपको कैसे मिलेगा फायदा

Tech Update: YouTube पर किसी वीडियो को दोस्तों के साथ शेयर करने के लिए अक्सर हम लिंक कॉपी करते हैं और फिर किसी थर्ड-पार्टी मैसेजिंग ऐप के जरिए भेजते हैं। लेकिन जल्द ही यह झंझट पूरी तरह खत्म होने वाला है। खबर है कि YouTube अपनी ऐप में ही डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद आप यूट्यूब के अंदर ही अपने दोस्तों को वीडियो और शॉर्ट्स शेयर कर सकेंगे।

Tech Update: क्या होगा आपके लिए फायदा?

गूगल की ओर से इस फीचर पर काम शुरू होने की पुष्टि की गई है। एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर यूज़र्स को YouTube पर मौजूद सभी प्रकार के वीडियो—चाहे वो शॉर्ट्स हों या लाइव स्ट्रीम—सीधे ऐप में रहते हुए ही भेजने की सुविधा देगा। सबसे खास बात यह है कि यूज़र्स एक-दूसरे के साथ चैट भी कर सकेंगे। यह फीचर काफी हद तक इंस्टाग्राम के DM जैसा होगा, जहां आप रील्स और पोस्ट शेयर करते हुए चैट भी करते हैं। यानी YouTube ऐप में ही वीडियो शेयरिंग और टेक्स्ट चैट—दोनों सुविधाएं एक साथ मिलने वाली हैं।

कहां इस्तेमाल कर पाएंगे यह फीचर?

अभी यह फीचर केवल मोबाइल ऐप पर टेस्ट किया जा रहा है। भविष्य में यह वेबसाइट पर भी आ सकता है, लेकिन फिलहाल जानकारी सिर्फ मोबाइल प्लेटफॉर्म को लेकर है। इसके अलावा, जिन यूज़र्स को टेस्टिंग के लिए चुना गया है, उनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी ज़रूरी है। इसलिए यह संभव है कि फीचर केवल एक निश्चित आयु-वर्ग के लिए उपलब्ध कराया जाए।

कैसे शेयर कर पाएंगे वीडियो?

रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूज़र्स का अपने YouTube अकाउंट में लॉग-इन होना अनिवार्य है। वीडियो शेयर करने का तरीका भी काफी आसान होगा:

  1. YouTube ऐप खोलें और लॉग-इन रहें।
  2. जिस वीडियो को शेयर करना है, उसके Share बटन पर टैप करें।
  3. आपके सामने उन दोस्तों की लिस्ट आएगी, जिनसे आप YouTube DM के माध्यम से जुड़े होंगे।
  4. बस नाम चुनें और वीडियो तुरंत भेज दें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights