Sunday, March 22, 2026

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के सीएम फेस…

बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर अब चर्चाएं थम गई हैं। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि महागठबंधन कि तरफ से RJD प्रमुख तेजस्वी यादव सीएम चेहरा होंगे साथ ही उपमुख्यमंत्री के लिए मुकेश सहनी होंगे का नाम फाइनल हुआ है। गहलोत ने कहा कि हमारा नेता तो तेजस्वी यादव हैं। NDA बताए कि उनका CM चेहरा कौन होगा? सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, कहने से नहीं चलेगा।

बिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने कहा कि बिहार चुनाव जीतने के बाद उप मुख्यमंत्री और भी लोग बनाए जाएंगे, जो पिछड़े समुदाय से होंगे। होटल मौर्या में कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव की तस्वीरों के साथ बोर्ड और पोस्टर लगाए गए। यहाँ कांग्रेस या अन्य दलों के किसी भी नेता की फोटो पोस्टर पर नहीं थीं। इसी वजह से विवाद पैदा हो गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन के भीतर कलह है। वे जनता को चाहे जितना भी समझाने की कोशिश करें कि वो एकजुट हैं, जनता समझ चुकी है कि जो पार्टी सीटों का बंटवारा नहीं कर सकती, वह सरकार नहीं चला पाएगी।

वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि विरोधियों को जो कहना है कहने दीजिए, लेकिन हमारे (महागठबंधन) बीच कभी कोई भी टकराव नहीं था। पोस्टर में सिर्फ तेजस्वी की तस्वीर कोई मुद्दा नहीं है। क्या बिहार चुनाव में युवाओं के लिए यह मुद्दा मायने रखता है?

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights