Sunday, March 22, 2026

उत्तर प्रदेश के थाने में चोरी, लाइसेंसी बंदूक हुई गायब…

थाने में चोरी: उत्तर प्रदेश की पुलिस अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर चर्चाओं में रहती है। लेकिन उसी के पुलिस के थाने में चोरी हो जाना बहुत बड़ी बात है। उस समय लोग हैरान हो गए जब उन्होंने यह सुना कि आगरा जनपद के एक थाने के मालखाने सेलाइसेंसी बंदूक गायब हो गई।

यह है थाने में चोरी का पूरा मामला

आगरा में एत्मादपुर थाने के मालखाने से एक लाइसेंसी बंदूक गायब हो गई। पीड़ित ने थाने में चोरी हुई बंदूक के मामले में पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। पुलिस आयुक्त ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थाने में 11 साल पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पीड़ित के पास बंदूक जमा करते समय थाने से दी गई रसीद मौजूद है। रसीद सुरक्षित नहीं रखी होती तो बंदूक का दावा भी नहीं कर पाता।

यह भी पढ़ें-Israel Hamas War: इजरायली पीएम का ऐलान- ‘मिटा देंगे हमास का नाम-ओ-निशांन…

जिस व्यक्ति की बंदूक चोरी हुई है वे एत्मादपुर के गांव बिहारीपुर के निवासी रामनिवास हैं। उन्होंने बताया कि वह आलू किसान है। उनके पिता श्यामवीर सिंह पूर्व प्रधान थे। 14 जुलाई 2012 को चुनाव के दौरान उनके पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक एत्मादपुर थाने में जमा की थी। उसके बादअचानक पिता की तबियत खराब हो गई। उन्हें लकवा मार भी गया था। जिससे वह बंदूक रखने की स्थिति में नहीं थे, इसलिए थाने में बंदूक लेने नहीं गए। बीच में रामनिवास कई बार थाने बंदूक लेने गया। लेकिन उससे कहा गया कि जिनके नाम लाइसेंस है उन्हे ही दी जायेगी। वह वापस लौट आता था।

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights