Sunday, March 22, 2026

भाकियू के इस बड़े नेता को मिली जान से मरने की धमकी, मचा हड़कंप…

Hapur: भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के घर के बाहर एक धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया, पत्र में उन्हें गोली से छलनी करने की धमकी लिखी हुई थी। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।

ये है पूरा मामला

सुभाष विहार कॉलोनी निवासी भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य ने बताया कि शुक्रवार की वे सुबह सुबह अपने घर का ताला लगा कर घूमने के लिए बाहर गए थे। जब वह वापस लौटे तो उनके घर के दरवाजे के नीचे एक पत्र पड़ा मिला। जिसमें उल्लेखनीय था कि कुशलपाल आर्य, जिसके बाद अभद्रता भाषा लिखी हुई थी। बाद में लिखा था कि तुम पहले बच गए थे, लेकिन अब नहीं बचोगे। तुम हमें मिलोगे तो हम तुझे गोलियों से छलनी कर देंगे। तुझे हम नेता गर्दी सिखा देंगे। अगर यह बात पुलिस को बताई तो तेरी लाश तेरे खेत पर मिलेगी।

भाकियू

भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद वह भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और धमकी भरे पत्र को थानाध्यक्ष को दिखाया और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

भाकियू नेता को धमकी पर पुलिस ने कहा

धमकी देने के इस मामले पर सिंभावली थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-G-20 Summit Bharat: PM ने सामने नेमप्लेट रखकर इंडिया बनाम भारत विवाद में दिया अहम संदेश

ट्विटर पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights