Wednesday, February 4, 2026

Triveni Sugar Mill: यूपी की इस शुगर मिल ने तोड़े सारे रोकॉर्ड, भारी आमद से पूरी रफ्तार से घूम रही चेन…

Triveni Sugar Mill: अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील के चंदनपुर में स्थित त्रिवेणी शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू हो गया है। चंदनपुर चीनी मिल पर गन्ने की भारी आमद हो रही है। गन्ने से लदे ट्रकों की लम्बी कतार मिल गेट तक पहुंच रही है। किसान गन्ना काटकर गेहूं की बुआई करने की जल्दी में हैं इसलिए गन्ने का कटान तेजी से हो रहा है। ऐसे में चीनी मिल पर भारी मात्रा में गन्ना पहुंच रहा है।

मिल अधिकारी अगले कुछ दिनों तक भारी मात्रा में गन्ना मिलने की उम्मीद जता रहे हैं ऐसे में चीनी मिल की चेन पूरी रफ्तार के साथ चल रही है। त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर में 8 नवम्बर को पेराई सत्र शुरू कर दिया था। अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार की सुबह तक त्रिवेणी चीनी मिल 7 लाख 82 हजार 400 क्विंटल गन्ने की पैराई कर चुकी है। मिल के यार्ड गन्ने से फुल हैं। अनुमान है कि आने वाले दिनों में गन्ने की आमद और भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- PM Kisan 21st Installment: खत्म हुआ इंतजार, इस तारीख को किसानों के खाते में आएगी 21वीं किस्त…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights