UP Board Exam Date 2026: यूपी बोर्ड द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। यह घोषणा बुधवार को यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने की। बता दें कि इस बार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को संपन्न होगी।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में पहले दिन हिंदी विषय का पेपर होगा। ये परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली का समय सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे के बीच होगी। इस साल दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ ही शुरू होंगी, जो छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा है।





