Sunday, March 22, 2026

PM Kusum Yojana: पहले आओ…पहले पाओ! सोलर पंप के लिए मिलेगी 1 लाख तक की सब्सिडी, जल्दी से करें आवेदन

PM Kusum Yojana: प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत सरकार किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए एक लाख तक का अनुदान देने जा रही है। दो एचपी सोलर पंप का निर्धारित मूल्य 164322 है। इसके लिए किसान को सिर्फ 60729 रुपये जमा करने होंगे। जिसमें राज्य सरकार 56737 व केंद्र सरकार 41856 रुपये का अनुदान देगी। सेलर पंप लगवाने से किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जिले के किसानों से मांगे गए आवेदन

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कृषि विभाग ने पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों से Solar Pump लगवाने के लिए आवेदन मांगे हैं। इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भारी सब्सिडी दी जा रही है। उप कृषि निदेशक डॉ. योगेंद्र कुमार के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 15 दिसंबर आखिरी तारीख है।


पीएम कुसुम योजना से किसानों को क्या फायदा?

इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप पर सरकारी सहायता मिलती है, जिससे:

  • बिजली और डीजल का खर्च खत्म होगा
  • सिंचाई आसान होगी
  • खेती की लागत घटेगी
  • किसानों की आमदनी बढ़ेगी

किसानों का चयन ई-लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा।


आवेदन कैसे करें? (पूरी प्रोसेस)

ऐसे करें Online Apply

किसान नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: agriculture.up.gov.in
  • या नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाएं
  • आवेदन के समय ₹5,000 टोकन मनी जमा करनी होगी

चयन होने के बाद शेष राशि बैंक के माध्यम से जमा करनी होगी।


सोलर पंप पर मिलने वाली सब्सिडी (पूरी लिस्ट)

पंप क्षमताकुल लागत (₹)कुल सब्सिडी (₹)किसान का अंश (₹)
2 HP DC1,64,32298,59360,729
2 HP AC1,64,32298,59360,729
3 HP DC2,22,7011,33,62184,080
5 HP AC3,13,3971,88,0381,20,359
7.5 HP4,24,9722,54,9831,64,989
10 HP5,33,6102,54,9832,73,627

सरकार का लक्ष्य

सरकार का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा किसान Solar Pump अपनाएं ताकि:

  • बिजली की बचत हो
  • पर्यावरण सुरक्षित रहे
  • खेती टिकाऊ बने

यह भी पढ़ें- किसानों ने केला के पत्तों से eco-friendly plates बनाकर कमाए ₹10000000

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights