Saturday, March 21, 2026

UP SIR: अगर आपके पास SIR फॉर्म नहीं पहुंचा तो क्या करें? निर्वाचन अधिकारी ने बताया आसान तरीका…

UP SIR: 4 नवम्बर से देश में दूसरे चरण में संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 अभियान चल रहा है। इसके तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर और जगह जगह विशेष कैंप लगाकर गणना प्रपत्र (SIR फॉर्म) बांट रहे हैं। और भरे हुए फॉर्म प्राप्त करके BLO ऐप पर अपलोड कर रहे हैं। लेकिन गाजियाबाद में शहरी क्षेत्र बहुत से लोग अपने पुराने पते पर रजिस्टर्ड हैं, और अब वह दूसरे मोहल्ले या सोसाइटी में रह रहे हैं। ऐसे में बहुत सारे मतदाताओं को अभी तक भी SIR फॉर्म ही नहीं मिला है।

गाजियाबाद जिले के डीएम औरा जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी मतदाताओं के लिए एक अपील जारी की है ‘अगर आपको अभी तक भी गणना प्रपत्र (SIR फॉर्म) नहीं मिला है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने पुराने पते वाले मतदान केंद्र (जहां आपने पहले वोट डाला था) पर जाइए। वहां मौजूद बीएलओ से संपर्क कीजिए। वहां आप अपने नाम-फोटो वाली पुरानी वोटर स्लीप या आधार कार्ड दिखाइए। BLO आपको नया SIR फॉर्म दे देंगे। उसे पूरी तरह भरकर तुरंत बीएलओ के पास जमा कर दीजिए। इससे आपका SIR फार्म जमा होने के साथ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम जरूर शामिल हो जाएगा।

ऑनलाइन फॉर्म भी भर सकते हैं

  • कई राज्यों / जिलों में अब ऑनलाइन Enumeration Form उपलब्ध है। ECI / राज्य निर्वाचन वेबसाइट पर जाएँ, EPIC नंबर डालें, और फॉर्म भरकर सब्मिट करें। ऑनलाइन सब्मिट करने का विकल्प आपकी सुविधा बढ़ाता है — इससे फॉर्म मिस होने की समस्या हल हो जाती है।

समय सीमाएं समझें

  • अधिकांश जिलों में SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 रखी गई है। अगर आप 4 दिसंबर तक फॉर्म नहीं भरते/सबमिट करते — तो 1 जनवरी 2026 की नई वोटर लिस्ट में आपका नाम शामिल नहीं किया जा सकता। इसलिए, तुरंत BLO से संपर्क / ऑनलाइन आवेदन करें और अपना मतदाता अधिकार सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें- UP Voter List 2023: अंतिम तिथि का इंतजार न करें मतदाता तुरंत जमा कराएं प्रपत्र

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights